होमगार्ड ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर दी जान

डेरापुर क्षेत्र के पलिया कृष्णानगर के होमगार्ड संतोष कुमार ने खेत में पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है।

53 वर्षीय संतोष कुमार की तैनाती इस समय डेरापुर थाने में थी। मंगलवार देररात चुपचाप वह घर से निकल गए और क्षेत्र के बाहर जाकर खेत में आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। इधर बुधवार सुबह स्वजन उठे तो उन्हें कमरे में न पाकर आसपास खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चल सका। उनका फोन भी घर में ही था। इधर, तलाश चल ही रही थी कि ग्रामीणों ने दोपहर में पेड़ पर लटका उनका शव देखा तो घटना का पता चला। इससे पत्नी सुषमा, बेटे अमित व अंकित का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बेटे अमित ने बताया कि पिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा। ऐसी कोई बात या तनाव भी नहीं की जान दे दें। थाना प्रभारी डेरापुर अखिलेश कुमार भी पहुंचे और पूछताछ के साथ ही घटनास्थल पर छानबीन की। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

छह वर्ष से केवल फल व दूध का कर रहे थे सेवन

संतोष ने करीब छह वर्ष से अन्न का त्याग किया हुआ था। केवल दूध व फल का ही सेवन करते थे। वह क्षेत्र के पास ही सैय्यद बाबा की मजार है वहां ज्यादातर जाया करते थे। वहीं जहां घटनास्थल है वह भी मजार के पास ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *