शहीद वीर अब्दुल हमीद शोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व पैगाम ए मोहम्मद ऑर्गेनाइजेशन संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन
कानपुर, शहीद वीर अब्दुल हमीद शोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन व पैगाम ए मोहम्मद ऑर्गेनाइजेशन संयुक्त तत्वधान में कोरोना काल व थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित बच्चों प्रसूता महिलाओं के लिए वह सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के शाहतार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन सभी धर्मों के गुरुओं ने फीता काटकर किया इस अवसर पर सभी आर्गेनाइजेशन ने संकल्प लेते हुए कहा हम गरीबों की सेवा के लिए सभी पदाधिकारी हमेशा हमेशा तैयार रहेंगे इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कपूर व डॉ शैलेंद्र दीक्षित ने कहा की संस्था के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए इस कार्य के संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर मोहम्मद कलीम ,कुणाल सिंह, आकिब आजाद ,मस्जिद के इमाम हाफिज शाहनूर रजा कादरी सहित लगभग 45 लोगों ने ब्लड डोनेट किया आर्गेनाइजेशन सभी रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया आए हुए सभी सम्मानित धर्म आचार्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से काजी ए शहर मुस्ताक मुशाहिदी वा काजी शहर साकिब अदीब साहब डायमंड युसूफ सरदार कुलवंत सिंह ,अजय कपूर पूर्व विधायक, अमिताभ बाजपेई विधायक डॉक्टर शैलेंद्र दीक्षित और अवनीस सलूजा ,अंबुज शुक्ला ,डॉक्टर इमरान समाजवादी अध्यक्ष ,डॉ परवेज खान ,डॉक्टर निसार अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद इमरान खान ,इमरान एडवोकेट, मोहम्मद कलीम राजू, राहिल,जिया ,बाबू अली अंसारी, जाकिर अली ,साहिल भाई आजाद ,अली अकबर अंसारी ,अली असगर अंसारी ,आसिफ अली ,अकील अहमद ,आफताब अहमद ,अहमद रजा सद्दाम ,नफीस ठेकेदार आदि लोगों ने शिरकत की सभी लोगों ने एकता का संदेश दिया आए हुए सभी लोगों का कमेटी के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद किया!
