रूरा में गुरुवार को पुलिस ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। वाहन सवारों के चालान काटने के साथ ही उन्हें पर्चे बांटकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम, कस्बा इंचार्ज प्रभाकर यादव एसआइ कुलदीप सिंह तोमर, सुरजीत सिंह, महिला आरक्षी शकुंतला सहित अन्य पुलिस के जवानों ने थाना परिसर से डेरापुर रोड, बस स्टाप चौराहा, अकबरपुर रोड सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च करने के साथ ही शराब की दुकानों की चेकिग कराई गई और नहर पुल पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें बिना हेल्मेट, तीन सवारी व अन्य यातायात के नियमों को अनदेखा कर रहे आठ दो पहिया वाहन सवारों के चालान काटे जबकि अन्य वाहन सवारों को यातायात नियमों के पालन के लिए जाग रूक किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं वाहनों के लिए बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने से होती है। इसलिए सभी लोग अपनी सुरक्षा के लिए नियमों का जरूर पालन करें। वहीं अकबरपुर में यातायात पुलिस ने यातायात जागरूकता के लिए वाहन सवारों को पर्चे वितरित किए।
