एक ट्रक प्रतिबंधित मछली भरा ट्रक पकड़ा

महाराजपुर पुलिस ने प्रयागराज नेशनल हाइवे में अलग-अलग जगहों से दो ट्रक प्रतिबंधित मछली को पकड़कर ट्रक चालक पर कानूनी कार्रवाही की। आज कुलगांव मोड़ प्रयागराज नेशनल हाइवे के पास कुलगांव चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक प्रतिबंधित मछली भरा ट्रक पकड़ा तो वहीं पुरवामीर प्रयागराज नेशनल हाइवे में पुरवामीर चौकी इंचार्ज ने एक ट्रक प्रतिबंधित मछली का ट्रक पकड़कर महाराजपुर थाना ले आई जहां महाराजपुर थाना अध्यक्ष शतीश कुमार राठौर ने अलग-अलग जगहों से पकड़े गए ट्रकों को जब्त करते हुए ट्रक चालक पर कानूनी कार्रवाही शुरू की। वहीं प्रतिबंधित मछली का वीडियो सोशल मीडिया में किसी वायरल कर दिया जिस पर एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महाराजपुर थाना इंचार्ज सतीश कुमार राठौर को मामले की तत्काल जांच करके कानूनी कार्रवाही का आदेश दिया। सतीश कुमार राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज नेशनल हाइवे में वाहन चेकिंग के दौरान महाराजपुर पुलिस ने प्रतिबंधित मछलियों के बच्चों से भरे दो ट्रक पकड़े है ट्रक चालकों से पूछताछ पर पता चला कि वो कोलकाता से दिल्ली ले जा रहे थे। हरियाणा नम्बर के ट्रक में लगभग 20 टन प्रतिबंधित मछली के बच्चे लदे हुए है। जानकारी पर बताया गया कोलकाता से पालने के लिए अवैध तरीके से प्रतिबंधित मांगुर मछली लाई जाती है। पकड़े गए लोगों पर महाराजपुर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाही की जा रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *