युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली

कानपुर- युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। मॉर्निंग वॉक को आने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकत करने वाले शोहदों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने युवतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर एंटी रोमियों दस्ता को सुदृढ़ करने के साथ ही उसे सशक्त करने का कदम उठाया है।

प्रदेश की सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियों दस्ता का सभी जिलों में गठन किया था। जिले में गठित की गई एंटी रोमियो दस्ता कुछ माह तक तो सक्रिय रही बाद में शिथिल हो गई। लेकिन शहर में कमिश्नरेट लागू होते ही पुलिस एक्शन में है एंटी रोमियो दस्ता को सुदृण करने के साथ ही उसे सशक्त करने का कदम उठाया जा रहा है।

शनिवार को सुबह पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पाण्डेय द्वारा परशुराम वाटिका और लाल इमली, कर्नलगंज, गंगा बैराज, कम्पनी बाग, सीएसए में अभियान चलाकर संपूर्ण फोर्स और महिला सिपाहियों के साथ मॉर्निंग वॉक को निकली युवतियों और महिलाओं को गुड मॉर्निंग कानपुर का अभियान चलाकर सबको पूर्ण सुरक्षा का एहसास दिलाते हुए गुलाब का फूल समर्पित किया गया तथा सुबह-सुबह घूम रहे शोहदों के नाम-पता टेलीफोन नंबर महिला पुलिसकर्मी द्वारा शादी वर्दी में नोट किये,पुलिसकर्मी उनका नाम पता लिखकर उनसे और उनके परिवार से वार्ता कर हमेशा उन को सतर्क किया जाता है हर अपराध पर नजर रखेगी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, जिससे बेटियों में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के बारे में विश्वास बढ़े और यह विश्वास हो कि कानपुर कमिश्नरेट पुलिस सुरक्षात्मक तरीके से हर पल आपके साथ खड़ी है यह गुड मॉर्निंग अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि जनता से सीधा जुड़ाव और विश्वास कायम रहे, युवतियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। जिससे भ्रमणशील शोहदों पर नजर रखीं जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *