एमराल्उ गार्डन ने घर में हुई लाखो की चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया

कानपुर। स्वरूप नगर पुलिस ने एमराल्ड गार्डन मे हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक सोने का हार व 12 हजार रूपये नकद बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त उन्नाव व ग्वालटोली के रहने वाले है।
आपको बता दे कि रीता मेहरा पत्नी महेश चन्द्र मेहरा टी 04- 1403 एमराल्उ गार्डन ने घर में हुई लाखो की चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिस पर स्वरूप नगर थाना प्रभारी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए टीम बना कर चोरो की तालाश शुरू कर दी थी। खास मुखबिरर से सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त आरोपी मोतीझील में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा एक बारगी दबिश देने पर उक्त आरेापियों को पकड लिया गया। पकडे गए आरोपी में विकास पुूत्र बब्लू नि0 फतेहपुर चौरासीजिला उन्नाव है जबकि दूसरा आरोपी निखिल गुप्ता पुत्र अरूण कुमार नि0 ग्वालटोली कानपुर नगर है। पुलिस की कडाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने का हार व 12 इजार नकदी बरामद की। पकडने वाली टीम में मुख्य रूप से थाना प्रभारी स्वरूप नगर अजय कुमार सिंह, एसआई रणवीर सिंह, एसआई यू.टी. अनिल कुमार, पुष्कर त्यागी व कां0 शीतांश गंगवार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *