कानपुर 25 मार्च।कानपुर कमिश्नरेट पुलिस अपराधों पर और अधिक अंकुश लगाने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल करेगी,इसके लिए आईआईटी, एचबीटीयू जैसे संस्थानों का भी सहयोग लिया जा रहा है।साथ ही शहर कि यातयात व्यवस्था को दुरुस्त करने केलिए भी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने पर पुलिस कमीश्नर विजय कुमार मीणा ने यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से साझा की।
सीपी ने बताया कि दो से तीन ज्यादा मुकदमा वाले सभी क्रियाशील अपराधियो पर नकेल कसने के लिए गुंडा एक्ट एवम गैगस्टर कि कार्यवाही की जाएगी अपराध नियंत्रण के लिए क्राइम ब्रांच की क्षमता को और बढाई न रही है।अकेले रहने वाले बुजुर्ग दम्पतियों कि सूची बनाई जा रही है। उनसे मिलते रहने,संवाद कायम रखने एवम उनकी अपनी पुलिस बनाने हेतु एक अभियान नया सवेरा शुरू किया जाएगा।
शहरवासियों को जाम से छुटकारा दिलाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पार्किंग स्थल को भी चिन्हित किया गया है। नगर के मुख्यमार्ग जीटी रोड, घण्टाघर, यशोदानगर,को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।मार्ग में अतिक्रमण न हो इसकी जबाव देही तय की गई है।
सिविल डिफेंस एसपीओ, नागरिक कमेटी की व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने हेतु उनका प्रशिक्षित किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर ने जनता से अपील की वो सोशलमीडिया के माध्यम से भी अपराध नियंत्रण में सहयोग दे।
2022-03-25
