कानपुर – समाजिक सेवा करने वाले भीम सिंह चौहान जो कि उत्तर प्रदेश बुजुर्ग सेवा समिति (रजि०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है । भीम सिंह ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने पारिवारिक जीवन से परित्याग कर लिया है । पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि विगत कुछ दिन पूर्व पत्नी व बच्चों से प्रताड़ित होकर उन्होंने ये फैसला लिया। भीम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी व बच्चों से उनके पिता व माता भी प्रताड़ित है जिसकी वजह से उन्होंने पारिवारिक जीवन से सन्यास लेने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि अब इस जीवन के बाद शेष समय केवल समाजहित बुजुर्गों की सेवा करने में लगाएंगे। छोटे बच्चों के लिए स्कूल बुजुर्गों के लिए अनेक योजनाएं सहित अन्य समाजसेवी कार्यों में अपने जीवन का शेष समय लगाएंगे।
2022-03-25
