बिकरू कांड : अमर दुबे की पत्नी मामले में टली सुनवाई, नहीं पहुचा गवाह

कानपुर ग्रामीण में चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू कांड में आरोपित अमर दुबे की पत्नी पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लगा सिम लेने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। नियत तिथि पर शुक्रवार को गवाह के न पहुंचने से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब न्यायालय ने सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तिथि नियत की है।

बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी पर फर्जी दस्तावेज लगा सिम लेने का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। नियत तिथि आरोपित अमर दुबे की पत्नी को जेल से बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, लेकिन गवाह के न पहुंचने से मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि पांच अप्रैल को मामले की सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *