महोबा में थाना कबरई के ग्राम लिलवाही निवासी सत्यप्रकाश कुशवाहा शुक्रवार को अपनी मां का इलाज कराने मौदहा गए थे। दोपहर को वह बाइक से अपनी मां को लेकर गांव लौट रहे थे, तभी कबरई कस्बा में कानपुर- सागर हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस की मदद से गंभीर रूप से जख्मी मां-बेटे को कबरई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महोबा के लिए रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
ग्राम लिलवाही निवासी मुरलीधर कुशवाहा की पत्नी 65 वर्षीय सावित्री के दांत में कई दिनों से दर्द था। वह इलाज कराने के लिए शुक्रवार सुबह अपने छोटे बेटे 23 वर्षीय सत्यप्रकाश के साथ बाइक से हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा गई थीं। वहां से दोपहर करीब दो बजे बाइक से मां-बेटा लौट रहे थे कि तभी हाईवे पर कबरई कस्बा के पंजाबी ढाबा के सामने कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
