सोनकली हॉस्पिटल की दसवीं वर्षगांठ पर स्वैछिक रक्तदान शिविर एवं भंडारा आयोजित

कानपुर के बर्रा के जरौली स्थित सोनकली हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन व निशुल्क जांच व भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर आयोजक डायरेक्टर डॉ बी आर शर्मा ने बताया कि सोनकली हॉस्पिटल की 10 वीं वर्षगाँठ के मौके पर ब्लड डोनेशन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ काजल शर्मा ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से स्वास्थ्य सही रहता है तथा जरूरतमंदो को आवश्यकता होने पर रक्त का इंतजाम हो जाता है। इस दौरान ब्लड डोनेट करने वालो को प्रशनित पत्र दे कर सम्मानित किया गया। डॉ बी आर शर्मा के मुताबिक अब तक तीस से चालीस लोगो ने ब्लड डोनेट किया है और अगर किसी को भी ब्लड की जरूरत पड़ती है तो वो हमसे सम्पर्क कर सकता है। 10 वीं वर्षगाँठ पर हॉस्पिटल परिसर के बाहर विशाल भण्डारे में हजारों लोगों ने प्रसाद चखा। इस मौके पर डा वी आर शर्मा अनिल कुमार द्विवेदी अभिराज शुक्ला अजय शर्मा शांति साधना कटियार प्रमोद शर्मा लंकेश शर्मा विनोद अशोक शर्मा मुकेश शर्मा सुनीता शर्मा सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *