कानपुर
श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन 27 मार्च को होगा
श्री अग्रसेन सेवा समिति द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन 27 मार्च को डीएवी लॉन सिविल लाइंस में किया जाएगा। कार्यक्रम में 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह पूर्ण विधि विधान से सम्पन्न कराया जाएगा। यह जानकारी आज प्रेस वार्ता में दी गई।
प्रेस वार्ता में समिति के प्रधानमंत्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि विवाह समारोह में जयमाल का भव्य आयोजन शाम 5 बजे होगा एवं विदाई रात 8 बजे होगी। सभी नव विवाहित दंपत्तियों को समाज की ओर से विभिन्न सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की जा रही है।
