वन विभाग की लापरवाही से गई राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान

आज सुबह कुल गांव में एक युवक शुभम मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान बचाई गई थी मोर को चार से पांच आवारा कुत्तों ने नोच नोच कर बुरी तरह से घायल कर दिया था युवक द्वारा लगातार वन विभाग को कई बार सूचित किया गया लेकिन वन विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगी।
कई बार तो फोन ही काट दिया गया, वन विभाग की लापरवाही से 4 से 5 घंटे तक मोर तड़पता रहा इसके बाद उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक वन विभाग की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में एक्टिव रहती है जहां पर लकड़ी माफियाओं के साथ दिनभर बैठक होती है कहां पर कटान लगना है कहां पर कटान हो रही है आदि विषयों पर चर्चा होती है।
लेकिन कभी-कभार अगर इस तरह की घटनाएं सामने आती है तो अधिकारी फोन उठाने तक में हिचकिचाते हैं।
युवक शुभम मिश्रा ने बताया कि जब वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो मोर की मौत हो चुकी थी कई घंटे बीत चुके थे वन विभाग के कर्मचारियों के सामने ही मोर को दफन करवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *