शनिवार 26 मार्च 2022, कानपुर। आल इंडिया वूमेन्स कांफ्रेंस, कानपुर शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का सफल आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। विदित हो कि महिला एवं बच्चों के हितार्थ कार्यरत समाज सेवी संस्था ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस, कानपुर शाखा जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब महिलाओं एवं बच्चों को प्रशिक्षण दिलवा कर उन्हें स्वावलंबी बनाना के साथ–2 समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्य बहनों का स्वागत संस्था की अध्यक्षा श्रीमती पूर्णिमा भार्गव एवं सचिव श्रीमती रेनू द्वारा तथा संचालन संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती मंजू बांगड़ द्वारा किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू लता चौधरी (एडीएम) लेबर कमिश्नर ने समय पर आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि का स्वागत संस्था द्वारा फूलों का बुके एवं आकर्षक उपहार देकर किया गया।
समारोह में उपस्थित सभी सदस्य बहनों ने मिलकर मनमोहक नृत्य गीत चुटकुले प्रस्तुत किए। राधा कृष्ण द्वारा फूलों की होली अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ खेली गई एवं होली पर आधारित गीत गाकर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए गए। होली पर आधारित हाउजी खिलाई गई। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जज द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर विजेता बहनों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस शुभ अवसर पर संस्था की वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती आशा शुक्ला, सुमन सक्सेना, आशा सिंह, प्रीति तोषनीवाल, हरविंदर कौर रविंदर कौर, अनीता गर्ग सीमा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, रेखा जौहरी, रीता गुप्ता, नीता गुप्ता, उषा अग्रवाल, दीपिका रस्तोगी सहित भारी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।

2022-03-26
