सीएम योगी की कार्यशैली में सबसे बड़ा अस्त्र उभरकर सामने आया

विधानसभा चुनावों के दौरान सीएम योगी की कार्यशैली में सबसे बड़ा अस्त्र उभरकर सामने आया ‘बुलडोजर’ अब फिर से दौड़ने लगा है. हालत यह है कि योगी सरकार के शपथ लेने के 24 घंटे बाद ही दहेली सुजानपुर में केडीए का बुलडोजर दौड़ा और भूमाफियाओं से तकरीबन 41 बीघा जमीन को खाली कराया.
दरअसल, पिछले काफी समय से केडीए के प्रवर्तन दस्ते की गतिविधियां शिथिल पड़ी हुई थीं. अब योगी सरकार 2.0 के फिर से सत्ता संभालने के बाद अफसर सक्रिय हो गए. जिस दिन योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली, उसी दिन केडीए उपाध्यक्ष अरविंद सिंह सक्रिय हो गए और दहेली सुजानपुर का निरीक्षण करने पहुंचे. इसके ठीक 24 घंटे के अंदर ही दहेजी सुजानपुर में बुलडोजर की धमक सुनाई देने लगी. केडीए की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कोयला नगर-स्वर्ण जयन्ती मार्ग आराजी संख्या 1324 पर 35 बीघा जमीन पर भूमाफियाओं ने अवरोध पैदा कर दिया था और अधिकतर स्थानों पर अवैध कब्जे कर लिए थे. इसी तरह गणेशपुर मार्ग पर 05 बीघे पर किये गये पक्के निर्माण को ध्वस्त किए गए. केडीए अफसरों का दावा है कि करीब 122 करोड़ की जमीन अतिक्रमणमुक्त कराई गई है. इसी कड़ी में देहली सुजानपुर की आराजी संख्या 1869, 1871 एवं 2112 पर अवैध रूप से किये गये पक्के निर्माणों को ध्वस्त करते हुये प्राधिकरण के स्वामित्व की लगभग 06 बीघा भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराया गया. इसकी कीमत 19 करोड़ की बताई गई है. उपाध्यक्ष ने अफसरों को निर्देश ​दिए हैं कि जिस भूमि को खाली कराया गया है, उसको लेकर दो सप्ताह में वर्कप्लान दें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *