पुलिस प्रसाशन पस्त कानपुर नगर के बज़रिया थाना अंतर्गत अपराधी अपराध करने मे हुए मस्त

आपको हम बताते चले की हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर महानगर की जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराध को खत्म करनी की बात करते हैं वही कानपुर महानगर के थाना बजरिया अंतर्गत अपराधियों को रोकने मे नाकाम दिख रही हैं हम बात करेंगे थाना बजरिया अंतर्गत जुगयाने में रहने वाले चाँद बाबू उर्फ चंदा की जो की दिनांक 24/03/2022 को शाम तक़रीबन 8 बजे मो० रज़ी के घर के पास गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध मो रज़ी ने किया तो चाँद बाबू उर्फ चंदा ने लोहे की तार से गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की जैसे तैसे रज़ी ने खुद को छुड़ाया वहा से भगा तो चाँद बाबू उर्फ चंदा ने ईट उठा कर रज़ी के सर पे मार दिया जिस के कारण रजी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया इसकी खबर जब रज़ी के परिवार को मिली तो परिवार ने थाने मे जा कर प्रार्थना पत्र बजरिया पुलिस को दिया तो पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेने से किया इंकार और दूसरी प्रार्थना लिखवाकर मामूली धाराओं मे मुकदमा लिख कर अपना पल्ला झाड़ लिया पीड़ित का कहना है कि दो दिन हो जाने के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई और चाँद बाबू उर्फ चंदा से हम को जान का खतरा है अगर हम को कुछ हुआ तो इसकी जिम्मेदारी बजरिया पुलिस होगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *