सरैया चौराहा गड्ढे में बैठकर शांति पूर्वक धरना

कानपुर के जाजममऊ राम राय की सराय चौराहे पर लगभग 2 साल नमामि गंगे द्वारा सरैया चौराहे पर गड्ढा खोद गया था। आज 2 साल होने को आ गए है। अभी तक काम नहीं हुआ कई बार इसकी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। कई बार प्रदर्शन भी किए जा चुके है। मगर नमामि गंगे व नगर निगम जल निगम के कानों में जू तक नहीं रेंग रही। क्षेत्र की जनता का बीच बीच में जन दबाव बनता है तो खाना पूर्ति करने के लिए फोटो खिचवाने के लिए मशीन लेकर आ जाते हैं। 10 से 15 मिनट में फोटो खिंचवा कर ज्यादा पीड़ित हो चुकी है। कई बार गड्डे में हादसे हो चुके है मगर कोई भी कार्य चालू नहीं कराया मगर समस्या जस की तस है। समस्याओं से पीडित होकर नमामि गंगे के इस गड्ढे को लेकर आज व्यापार मंडल अध्यक्ष अखलास अहमद अपने व्यापारी भाइयों के साथ सरैया चौराहा गड्ढे में बैठकर शांति पूर्वक धरना दे रहे है। अध्यक्ष  अखलास अहमद ने कहा जब तक कार्य चालू नही होगा तब तक हम इस नमामि गंगे के गड्ढे मे बैठे रहेंगे चाहे 1घंटे लगे या 1 महीना तब तक हम बैठे रहेंगे। हम अपने व्यापारी भाइयो व क्षेत्र की जनता को इस गड्ढे से जख्मी नही होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *