नानाराव पेशवा स्वयं सेवक परिवार ने खेली पुष्पों की होली

कानपुर

नानाराव पेशवा स्वयं सेवक परिवार ने खेली पुष्पों की होली

नानाराव पेशवा स्वयं सेवक परिवार का आज होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लोगों ने फूलों की होली खेली। इसके साथ ही सांस्क्रतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कलाकारों द्वारा भगवान की झांकी निकाली गई और भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्वयं सेवक संघ के सदस्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन ब्रह्म चट्टा कुरसवां में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कई वर्षों से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी धर्म के लोग सम्मलित होते हैं। इसके साथ ही शहर के गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *