कानपुर के श्याम नगर के हरिहर धाम आये रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरु जी से आशीर्वाद लेने के बाद जब बाहर आये तो कोविड प्रोटोकाल को उलंघन हो गया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान न तो मास्क का प्रयोग किया गया और न ही दो गज की दूरी का कोई पालन नही किया गया l इस दौरान सुरक्षा कर्मी भी खासे परेशान दिखे की किस तरह से कोविड मानक का पालन कराया जाये l यह दीगर बात है कि प्रोटोकॉल को लेकर पहले सभी को मिलने से रोक दिया गया था तो जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने भी कह दिया कि जब तक सभी से नही मिलेंगे तभी हम लोग मिलेंगे

2021-07-05
