कानपुर में बैंक मैनेजर से 26.70 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

कानपुर में गांधीग्राम की एसबीआई शाखा में बीते साल 16 अगस्त से 26 अगस्त के बीच हुई 26.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले ठगों को संतकबीर नगर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसबीआई के मैनेजर संजय कुमार लांबा ने बीते साल चकेरी थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई थी।

ठगों ने बैंक मैनेजर को उनका बड़ा और पुराना ग्राहक बनकर फोन किया। बिना किसी औपचारिकता बातों में फंसा कर कई खातों में कुल 26.70 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की तो पता चला कि कुशीनगर राज हाईवे पेट्रोल पंप पर भी 16 अगस्त 2021 को इनका इस्तेमाल किया गया था।

टीम वहां पहुंची तो पता चला कि ठगों ने पेट्रोल पंप संचालक के खाते में दो लाख भेज कर उससे कैश की मांग की थी। पेट्रोल पंप संचालक ने उन पर शक होने पर स्थानीय तरिया सराय थाना पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने गोपालगंज बिहार निवासी अनुज शर्मा व सुमित वर्मा को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *