◆ जनहित में जैनरिक दवाइयों को बाजार मूल्य से कम दामों पर उपलब्ध कराने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत “जन औषधि स्टोर ” पूरे भारत मे खुले गये है जिसके क्रम में जनपद कानपुर नगर के 21 स्थानों पर “जन औषधि स्टोर” खोले है ।
◆ “जन औषधि स्टोर” में ब्रांडेड मेडिसिन की तुलना में जेनेरिक मेडिसिन कम मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हैं ।
◆ इस योजना में आम नागरिकों को बाजार से 60 से 70 फ़ीसदी कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध है जिसका लाभ लोगो द्वारा लिया जा सकता हैं।
◆ जनपद कानपुर नगर के 21 स्थानों पर यह जन औषधि स्टोर संचालित है ।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने ड्रग स्पेक्टर श्री संदेश मौर्या को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद कानपुर नगर की सभी 21 जन औषधि सेंटर पर दवा की कोई कमी ना हो इसके लिए उनके द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए सभी 21 जन औषधि केंद्रों का निरीक्षण किया जाता रहे उन केंद्रों के संचालन में आने वाली समस्याओं को तत्काल दूर कराए ताकि जनता को आसानी से उसका लाभ मिल सके। जनपद कानपुर नगर में स्थापित 21 जन औषधि सेंटरों की
सूची ।
2022-03-28
