आज दिनांक 29.03.2021 को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्विद्यालय की एल एल बी परीक्षा के परिणाम में व्याप्त अनियमितत्ता के सम्बंध में बड़ी संख्या में छात्र उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पाण्डेय जी से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।छात्रों ने बताया की विश्वविद्यालय द्वारा कोविड महामारी के दौरान कॅरोना गाइडलाइंस का पालन किये बिना परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया और अंतिम समय मे एम सी क्यू आधारित परीक्षा कराने का निर्णय लिया व अनुभवहीन शिक्षकों के द्वारा सिलेबस के बाहर से प्रश्नपत्र बनाये गये एवं जल्बाजी में बिना उत्तर कुंजिका जारी करे त्रुटि पूर्ण परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जब छात्रों ने विरोध दर्ज कराया तो विश्वविद्यालय ने अपनी गलती मानते हुए दो विषयों में कुछ अंक बढ़ा के पुनः परीक्षा परिणाम जारी कर दिया ।इस पर भी तमाम छात्र अनुत्तीर्ण ही रह गये ।अब छात्र माँग कर रहे हैं की पुनः संशोधित परीक्षा परिणाम जारी किया ।छात्रों की समस्या के बारे में बार काउंसिल के सदस्य अनुराग पाण्डेय ने हर सम्भव मदद करने का और बार काउंसिल के अध्यक्ष को इस समस्या से अवगत कराने का आश्वासन दिया और तत्काल विश्विद्यालय कुलपति को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया ।और छात्रों से कहा की अगर विश्विद्यालय इस समस्या पर ध्यान नहीं देता है तो वे छात्रों के साथ प्रदर्शन में शामिल होकर अपना भी पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर विधि छात्र संगठन के अध्यक्ष श्लोक जी ने अनुराग पाण्डेय जी को धन्यवाद दिया और उनके इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। sathi Aditya tripathi, Saurabh Jaiswal ,Suryansh Mishra bhi shamil rahe
2022-03-29
