‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे

भारत के औद्योगिक श्रमिक, कर्मचारी, किसान और खेतिहर मज़दूर ‘लोग बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ आज 29 मार्च 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल के दूसरे दिन फजलगंज औद्योगिकी क्षेत्र में नागरथ पेंट्स चौराहे पर श्रमिकों ने रास्ताजाम किया।
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच कानपुर के संयोजक एवं एटक सचिव असित कुमार सिंह ने कहा कि न सिर्फ देश के विशाल विनिर्माण क्षेत्र में कार्य कर रहे मेहनतकश वर्ग के कार्यबल ने काम करना बंद कर दिया है, बल्कि सभी असंगठित और संगठित क्षेत्र के संस्थान बैंक, अन्य वित्तीय संस्थान, सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के दफ़्तर, परिवहन, निर्माण, बंदरगाह और डाक, सरकारी योजना में काम करने वाले कामगारों के कामकाज, शैक्षणिक संस्थान आदि सब बंद है।
केन्द्र सरकार जब तक श्रम विरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती है तब तक देश का श्रमिक वर्ग सड़कों पर संघर्ष करता रहेगा।
श्रम महासंघों में शामिल इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस,सीटू, ऐक्टू, ए आई यू टी यू सी, टी यू सी सी के श्रमिक नेतागण अशोक तिवारी, रामप्रकाशराय, पी एस बाजपेई,मीनाक्षी सिंह, राजीव खरे,, असित कुमार सिंह, रानाप्रताप सिंह, विद्यारजवार , रामप्रसाद कनौजिया, नीलाम तिवारी, आर डी गौतम, एसएएम ज़ैदी, मो वशी, गोविंद नारायण, उमेश शुक्ला, अतर सिंह, महबूब आलम, अशोक सिंह,उमाकांत, क्षत्रियआजाद, रमेश कनौजिया, विजयनाथ शर्मा,ओमप्रकाश,रामकृपाल,रोजा हसन,शिवकुमार,विनोद कुमार और कार्यकर्ताओं ने रास्ता जामकर मजदुर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए।
पनकी औद्यौगिक क्षेत्र में ऐक्ट्रू के बैनर तले मजदूरों ने जुलूस निकाल कर विभिन्न मार्गो में घूमे श्रमिक नेताओं में शामिल,सुलेखातिवारी,महावीर,शरीक,मोनी,,प्रेमा,अहिबारन,राकेश, दशरथ लाल, शशि तिवारी, सरिता, रफीक आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *