कानपुर पुलिस के मानवता वादी चेहरा देखने को मिला। जहां आज के युग मे बेटा अपने माँ बाप को भूल जाते है । उनका ख्याल तक न रखते है । उसी जगह कानपुर पुलिस के सेन चौकी में तैनात एस आई अरुण कुमार व कांस्टेबल शिवकुमार द्वारा असहाय और निर्बल महिला को जो कई दिनों से भूखी रही होगी उस माँ समान महिला को अपने पास बैठा कर उनको भोजन कराया। यह पुलिस के होनहार और मानवतावादी होने का एक बड़ा सबक है साथ ही महिला के परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही जिससे महिला को सही सलामत उनके पास पहुंचाया जा सके, हांलाकि अभी वृद्ध महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही वृद्ध महिला की किसी भी तरह की कोई जानकारी प्राप्त होती है तो बिधनू पुलिस से संपर्क करें
2022-03-29
