कानपुर के बिधनू में कबाड़ की गोदाम में लगी भीषण आग

कानपुर के बिधनू में कबाड़ की गोदाम में लगी भीषण आग, बीड़ी की चिंगारी से हुआ हादसा
Tue, 29 Mar 2022
कानपुर में बिधनू की कोरियां चौकी क्षेत्र के इमलीपुर गांव में मंगलवार शाम एक कबाड़ गोदाम में बीड़ी की चिंगारी से आग लग गई। कबाड़ गोदाम में आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मजदूरों की सूचना पर पुलिस के साथ फजलगंज और घाटमपुर से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

स्वरूप नगर निवासी कपिल खंडेलवाल का इमलीपुर गांव के पास कबाड़ का गोदाम है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे करीब आठ बजे गोदाम में काम कर रहे किसी मजदूर ने बीड़ी पीकर आस पास फेंक दी। जिसकी चिंगारी से रद्दी के अखबार, पालीथीन और गत्तों में आग लग गई। जिसके बाद आग ने गोदाम में जमा प्लास्टिक के कबाड़ को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे खुले गोदाम परिसर में कबाड़ से भरी झालों को चपेट में लेकर विकराल रूप ले लिया। मजदूरों की सूचना पर पहुंचे कपिल गोदाम को आग के लपटों के बीच घिरा देख गश खाकर गिर पड़े।

गोदाम में लगी आग को देख आसपास खेतों खड़ी फसल की सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय किसानों में हड़कंप मच गया। जिसकी वजह ग्रामीण बड़ी संख्या पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फजलगंज और घाटमपुर से पहुंची दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जबतक दमकल आग की लपटों को शांत कर पाते, तबतक गोदाम का पूरा कबाड़ जलकर राख हो गया। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने दमकल कर्मियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *