जिलाधिकारी अपडेट 29 मार्च 2022 कानपुर नगर

◆ 9 अप्रैल 2022 को होगा एमएलसी मतदान, जिसके लिए जनपद में बनाए गए है 12 मतदान केंद ।
◆ मतदान सुबह 8 बजे से अपरहन 04 बजे तक होगा।
◆ जनपद कानपुर में 1605 एमएलसी मतदाता है जिसमें 958 पुरुष 646 महिला एक अन्य कुल 1605 एमएलसी मतदाता है जिसमें 107 मतदाता निरक्षर हैं
◆ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैनाती की जायेगी एवं सतत निगरानी के लिए 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।
◆ पोलिंग पार्टी सरसैया घाट वेयरहाउस से रवाना होगी और मतदान संपन्न कराने के उपरांत सरसैया घाट वेयरहाउस में मतदान पेटी को सुरक्षित लाया जाएगा इसके उपरांत वेयरहाउस से कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहपुर स्ट्रांग रूम तक मतदान पेटियों को जमा कराने हेतु ले जाया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा एवं पुलिस कमिश्नर श्री विजय सिंह मीना , संयुक्त पुलिस श्री आनंद प्रकाश तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री दयानंद प्रसाद, अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार समेत अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपरोक्त बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *