पुखरायां । मूसानगर के नगर पंचायत क्षेत्र के फत्तेपुर के लोग एक सप्ताह से पेयजल संकट से जूझ रहे समस्या का समाधान न कराए जाने से नाराज होकर लोगो ने सोमवार को मुगल रोड पर जाम लगा दिया , वही महिलाओं ने खाली बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया , पुलिस पहुचकर जाम खुलवाया ।
फत्तेपुर की कमरून , नरगिर सलीम सलमान आदि ने बताया कि वह रसूलपुर मोहल्ले में रहते हैं , गांव में एक वाटर टैंक बना हुआ है , जिससे जल की सप्लाई की जाती है , वाटर हेड टैंक में मोहल्ले की सप्लाई वाली लाइन खराब पड़ा हुआ है। जिससे सप्लाई का आधे से अधिक पानी बर्बाद ही जाने के कारण टोटी से बूंद बूंद पानी निकलता है। जिससे एक सप्ताह से पेयजल संकट बना हुआ है , और मोहल्ले में दो हेण्डपम्प एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है, कई बार शिकायत करने के वावजूद हेण्डपम्प की मरम्मत नही की गई है, कस्बे के दूसरी तरफ से पानी पीने के लिए लाना पड़ रहा है, समस्या का समाधान न होता देख आक्रोशित महिलाओं ने मुगल रोड पर जाम लगा दिया , नगर पंचायत ईओ ने बताया कि पवन कुशोर ने बताया कि वाटर हेड टैंक अभी नगर पंचायत को हेन्ड ओवर नही किया गया है जिससे के लिये पत्रवली भेजी गई है। खराब पड़े हेण्डपम्प मरम्मत के लिये निस्तारण किया जाएगा , वही तत्काल पानी के टैंक से जलापूर्ति कराई जाएगी । वही पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के समझाने पर लोगो ने जाम खोला गया । वही पर थानाध्यक्ष ने बताया कि आधा घंटा जाम लगा रहा है पुलिस के पहुचने पर जाम खुला है।
2021-07-05
