किले की पहाड़ी (नींव) को खोद कर बनाये जा रहे पाथ वे

किले की पहाड़ी (नींव) को खोद कर बनाये जा रहे पाथ वे की खंडेराव गेट की ओर एक तरफ की बाउंडरी वाल तुड़वा दी गई है।
महोदय,
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महारानी लक्ष्मी बाई जी के किले की पहाड़ी(नींव) को काट कर भारतीय पुरातत्व सर्वे के एक्ट का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से बनाये जाने वाले पाथ वे की एक ओर की बाउंडरी वाल बी.एच. ई. एल. द्वारा निर्मित युद्ध की झांकी से खंडेराव गेट की दीवार की ओर बानी किले की खाई तक तोड़ दी गई है।
इतनी लंबी बाउंडरी वाल क्यो तोड़ी गई ये कोई बताने को तैयार नही है।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के योद्धा मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के साथ गिराई गई बाउंडरी वाल के स्थल पर गए जहां उपस्थित मजदूरों सहित मोर्चा के योद्धाओं ने मिठाई खाई।
मीडिया को अपने श्रोतो से जानकारी लेना चाहिये कि इतनी लंबी बाउंडरी वाल क्यो तोड़ी गई।
अगर बाउंडरी वाल एक्ट के तहत तोड़ी गई है तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अंतिम सांस तक किले की पहाड़ी को सुरक्षित रखने का अभियान जारी रखेगा।
मोर्चा 2-3 दिन इन्तिज़ार करेगा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक FIR दर्ज करवा दे वार्ना 156/3 के तहत न्यायालय की शरण मे जायेगे।
मिठाई वितरित करने वालो में रघुराज शर्मा, उत्कर्ष साहू, हनीफ खान, कुँवर बहादुर आदिम, अन्नू मिश्रा, मुकेश वर्मा, बंटी दुबे, प्रदीप झा, अनिल कश्यप, कलाम कुरेशी, बट्टा जी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *