जिलाधिकारी अपडेट 30 मार्च 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 31 मार्च 2022 को जनपद कानपुर नगर के 250 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में 61 सेन्टर बनाए गए है । 15 से 18 वर्ष आयु के लोगो के लिए प्रथम द्वितीय हेतु 46 सेन्टर बनाए गए है जिनमें 9600 डोज लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 111 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 13150 डोज लगाई जायेगी ।बूस्टर डोज हेतु 94 सेन्टर बनाए गए है। कल जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 146 सेंटरों पर 20800 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 104 सेंटरों में 13050 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी । कुल 250 सेंटरों मे 33850डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी ।
2022-03-30
