क्षेत्र के एक मकान में वैश्यावृति से परेशान है लोग

मोहल्ला ही बिकाऊ है हर मकान के बाहर पोस्टर लिख कर लोगो ने लगाये पोस्टर,,, क्षेत्र के एक मकान में वैश्यावृति से परेशान है लोग।

ANCHOR- मकान बिकाऊ है वह भी कीमत खरीदने वाला तय करें मगर फिर भी कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। वजह मोहल्ले में ही रहने वाला एक दबंग परिवार है जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले के मकान बिक रहे हैं। मगर खरीदार कोई नहीं मिल रहा है। दहशत का आलम यह है कि यहां पर एक मोहल्ले वालों की तरफ से सिक्योरिटी गार्ड भी रखा गया है और फिलहाल इस पूरे मामले पर अधिकारी किसी भी कार्रवाई से बचते हुए नजर आ रहे हैं पेश है कानपुर से एक रिपोर्ट।

VO1- दरअसल पूरा मामला गुजैनी के ए ब्लॉक का है। जहां पर एक नहीं पूरा पूरा मोहल्ला ही बिकाऊ है हर मकान के बाहर पोस्टर लगा हुआ है कि यह मकान बिकाऊ है। दरअसल वजह यह है कि यहां पर एक राजपूत परिवार पर क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि यहां पर सेक्स रैकेट चलता है। जिसकी वजह से मोहल्ले में सुबह से शाम तक तरह तरह के लोग आते हैं। उनके घर की बेटियां और महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। आए दिन नशे में धुत होकर लोग झगड़ा प्रसाद करते हैं और पुलिस मामले में कोई कार्यवाही नहीं करती। अब परेशान होकर पूरा मोहल्ला अपने मकान बेच रहा है। फिलहाल इनको खरीदार तो नहीं मिला है मगर इनका कहना है कि कीमत कोई भी मिले बस यह अपना मकान बेचना चाहते हैं। दरअसल पिछले 30 वर्षों से ज्यादा समय से यहां पर रह रहे हैं मगर एक राजपूत परिवार ने इनके लिए मुसीबत खड़ी कर रखी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है इसलिए वह इस तरह का कदम उठा रहे हैं…

Vo2- दरअसल यहां पर राजपूत परिवार में सिर्फ महिलाएं रहती हैं और एक नाती है अमन राजपूत जो अपराधी किस्म का है। जिससे कई अपराधिक मुकदमे भी हैं वह आए दिन मोहल्ले वालों से मारपीट करता है और यहां पर इस परिवार की दबंगई के आगे न तो पुलिस कार्रवाई कोई कर रही है और ना ही प्रशासन अब हालत यह है कि क्षेत्र की बुजुर्ग महिलाएं से लेकर लड़कियां तक हाथ में डंडा लेकर अपनी सुरक्षा खुद कर रही हैं। क्षेत्र की बुजुर्ग महिला का कहना है कि उनके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है इसलिए अब वह खुद अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में झंडा लिए हुए हैं और वह परेशान हो चुकी हैं।वही इस मामले पर एडीसीपी दक्षिण मनीष सोनकर से कार्यवाही के लिए पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से सूचना मिल रही है मामले को दुखवाया जाए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *