नगर निगम में अब सभी कार्यालयों में बाहर सुरक्षा प्रहरी रहेंगे तैनात

कानपुर l नगर निगम में अब सभी कार्यालयों में बाहर सुरक्षा प्रहरी तैनात रहेंगे l इसको लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने अफसरों को निर्देश दिए हैं. यही नहीं, महापौर ने कहा है कि अगर नगर निगम का कोई भी कर्मचारी किसी भी काम के एवज में रकम मांगता है, तो जनता उनसे सीधे शिकायत कर सकती है l
दरअसल, मंगलवार को पांडुनगर की एक महिला ने आरोप लगाया था कि जन्म मृत्यु कार्यालय के बाहर सक्रिय दलाल ने उनसे पांच रूपए के फॉर्म के बदले 300 रूपए ऐंठ लिए. इस शिकायत के बाद मौके पर महापौर पहुंची तो दलाल भाग गए थे. इसके बाद महापौर ने कर्मचारियों पर नाराजगी जताई. इसी को लेकर महापौर ने कहा कि अगर कोई भी कर्मचारी किसी के एवज में रकम की मांग करता है तो जनता उन्हें सीधे फोन पर सूचना दे सकती है. महापौर का दावा है कि तुरंत एक्शन लिया जाएगा l
इसके अलावा महापौर ने केयरटेकर को निर्देश दिए हैं कि जन्म मृत्यु विभाग के बाहर बकायदा एक बोर्ड भी लगाया जाए, जिसमें प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी शुल्क लिखा होना चाहिए. महापौर ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि अब नगर निगम के सभी विभाग के बाहर सुरक्षा प्रहरी तैनात किए जाएं जिससे अराजक तत्वों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *