हर बुंदेली हृदय से अपना राज्य बनवाना चाहता है

हर माह दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के साथ बुन्देली योद्धाओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि पृथक बुन्देलखंड राज्य निर्माण कराये जाने के लिए आंदोलन लम्बे समय से किया जा रहा है। हर बुंदेली हृदय से अपना राज्य बनवाना चाहता है।
गत लोकसभा (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सु.श्री. उमा भारती जी ने आप मान्यवर जी के समक्ष बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने का वादा बुन्देलखंड की जनता ने किया था। 3 साल की जगह 7 साल 10 माह पूरे हो गए है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बाँदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुन्देलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही समस्त जिलों को बुन्देलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुन्देलखंड पैकेज दिया था।
इन क्षेत्रों के साथ लहार, पिछोर, करेरा, गोहांड, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी, सतना का चित्रकूट आदि क्षेत्रों को जोड़कर अखंड बुन्देलखंड राज्य का निर्माण किया जाना चाहिये।
बुन्देलखंड राज्य 3 साल के भीतर बनवा देने के वादे के 7 साल 10 माह पूरे हो गए है परंतु अभी तक केंद्र सरकार में राज्य निर्माण की कार्यवाही तक प्रारम्भ नही हुई है जिससे बुंदेलियो में आक्रोश व्याप्त है।

हम सभी बुंदेलियो का आग्रह है कि शीघ्र अखंड बुन्देलखंड राज्य का गठन कर अपना वादा पूरा कीजिये।
ज्ञापन भेंट करने वालो में रघुराज शर्मा, कुँवर बहादुर आदिम, हनीफ खान, विकास पूरी, रशीद कुरेशी, मक़बूल सिद्दीकी, मुकेश वर्मा, कलाम कुरेशी, प्रदीप झा, मु. इमरान खान, प्रभू कुशवाहा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *