बाजार में दुबई, सऊदी अरब और ईरान व इराक का खजूर आया है

रमजान का त्यौहार नजदीक है। इस दौरान खजूर की बंपर मांग को देखते हुए बाजार भी तैयार हो गया है। बाजार में दुबई, सऊदी अरब और ईरान व इराक का खजूर आया है। 60 रुपये से लेकर 800 रुपये किलो वाला खजूर बाजार में उपलब्ध है।

ग्राहकों को आकर्षक पैकिंग काफी लुभा रही है। इसी तरह अलग-अलग फ्लेवर के शरबत भी बाजार में आए हैं। बीते सालों में कोरोना की वजह से लोगों में अधिक उत्साह नहीं था, लेकिन अब इस साल शहर में कोरोना शून्य है। वही अब बाजार में इस बार रौनक है। चकरपुर स्थित थोक बाजार के अलावा परेड, चमनगंज, डिप्टी पड़ाव चौराहा आदि में फुटकर दुकानें भी सज गई हैं।

लगभग 50 से ज्यादा अलग-अलग वैराइटी हैं। इसमें बरारी, कलमी, कीमिया, अजवा, मक्बोर प्रमुख हैं। इनकी कीमत 60 रुपये से 800 रुपये प्रति किलो तक है। बता दे अजवा खजूर सबसे महंगा है। साथ ही 200 रुपये किलो की रेंज वाली खजूर की मांग तेजी से बढ़ी है। अलग-अलग फ्लेवर वाले शरबत और आकर्षक पैंकिंग में खजूर है और गिफ्ट पैक भी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *