आज रसूलाबाद विधानसभा की यशस्वी विधायिका श्रीमती निर्मला संखवार जी के नेतृत्व में विशाल वृक्षारोपण हुआ वृक्षारोपण की कड़ी में सर्वप्रथम रसूलाबाद के धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में रसूलाबाद थाना इंचार्ज की उपस्थिति में हुआ इसके पश्चात नगर पंचायत रसूलाबाद में बने गौशाला व केशव नगर के महादेव मंदिर में नगर पंचायत के बाबू अमित जी की उपस्थिति में हुआ एवं रसूलाबाद ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी महोदय की उपस्थिति में हुआ इसके पश्चात मलखानपुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के पार्क में तहसीलदार अजीत कुमार जी एवं ग्राम प्रधान की उपस्थिति में वृक्षारोपण हुआ तदोपरांत रसूलाबाद देहात के मजरा रायपुर में ग्राम प्रधान श्री उदय सिंह जी एवं उप जिला अधिकारी महोदय अंजू वर्मा की उपस्थिति में विशाल वृक्षारोपण किया गया इस दौरान माननीय विधायक जी ने कहा की हरियाली है तभी तक धरती पर जीवन है इसीलिए पौधा लगाने एवं उसकी सुरक्षा का दायित्व सभी को निभाना है उनके साथ में प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय सह संयोजक सानू सिंह गौर हम सुशील तिवारी जिला मंत्री श्री शिवपाल सिंह जी किसान मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू सिंह जी मंडल अध्यक्ष राम महेश वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
2021-07-05
