संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव संदिग्ध हालात में फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

मंगलपुर थाना के बाबूपुरवा जुरिया निवासी चरन सिंह का विवाह दो वर्ष पूर्व नगला उदय भान जसवंत नगर इटावा निवासी रामपाल की 21 वर्षीय बेटी ममता संग हुआ था। गुरुवार को चरन मजदूरी करने गया था। इस दौरान संदिग्ध हालात में फंदे से ममता का शव लटका मिला। जब सास मुन्नी देबी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई तो उसने खिड़की से झांका तो होश उड़ गए। आस पास के लोग एकत्र हुए और दीवार तोड़कर अंदर घुसे। गांव के चौकीदार घनश्याम की सूचना पर सीओ डेरापुर शिव ठाकुर, थाना प्रभारी मंगलपुर शैलेंद्र कुमार मिश्र, चौकी प्रभारी झींझक डीएन दुबे पहुंचे। ससुरालियों ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगाने की बात कही। वहीं मायके पक्ष से आए ममता के ताऊ रामप्रताप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब तीन माह पूर्व में देवर रवि ने अभद्र व्यवहार किया था, जिसकी जानकारी ने हम लोगो को दी थी। हम लोगों ने रवि को समझाया था, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार न आया। आरोप है कि पति चरन सिंह, देवर रवि, सास मुन्नी ससुर पृथ्वीराज ने पुत्री को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *