मंगलपुर थाना के मुंडेरा किन्नर सिंह गांव के पूर्व प्रधानपति पर जानलेवा हमले के मामले में दो टीमें आरोपितों की तलाश में लगी हैं।
सोमवार की रात मंगलपुर थाना के मुंडेरा किन्नर सिंह गांव की पूर्व प्रधान नन्ही देवी के पति विश्वनाथ संखवार दूसरे मोहल्ले में रहने वाले भाई के घर जा रहे थे तभी गांव के ही जगजीवन व उसके पुत्रों कोमल,कमल ,धर्मेश ,शंकर , आलोक व साथी अखिलेश और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। दो टीमें उनके रिश्तेदारों व परिचितों के यहां दबिश दे रही है लेकिन अभी तक पता नहीं चल सका है। एक थाना प्रभारी व दूसरी एसएसआइ की टीम लगी है। मंगलपुर थाना प्रभारी एसके मिश्रा ने बताया कि पूर्व प्रधान पर हमला करने के आरोपितों की लगातार तलाश की जा रही है।
