कानपुर के आंचल की मौत में सूर्यांश का फूफा भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, नामजद आरोपियों में शामिल है भरत ग्रोवर

कानपुर में मसाला कारोबारी सूर्यांश की पत्नी आंचल खरबंदा की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सूर्यांश के फूफा भरत ग्रोवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान सामने आया कि आंचल के खुदकुशी करने के पीछे ये भी जिम्मेदार था। उस पर दहेज हत्या व प्रताड़ित करने का आरोप है।

अभी भी मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। अशोक नगर निवासी आंचल खरबंदा का शव 19 नवंबर 2021 की रात घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला था। आंचल के पिता पवन ग्रोवर ने दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी।

जिसके बाद नजीराबाद पुलिस ने आंचल के पति सूर्यांश व सास निशा खरबंदा को जेल भेज दिया था। केस में नामजद अन्य छह आरोपियों की भूमिका जांची जा रही थी। इस बीच केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर हो गया। तब केस की विवेचना एडीसीपी क्राइम मनीष सोनकर को दी गई। करीब चार महीने बाद एडीसीपी ने साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी सूर्यांश के फूफा भरत ग्रोवर को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *