कानपुर के बर्रा इलाके से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज सुबह एक नहर में तैरती लाश देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवाजी-दामोदर नगर नहर में युवक का शव तैरता देखा गया।
बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिसे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बॉडी सील कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त की जा रही है।
साथ ही, मौके पर खड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस ने शव बरामद करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की आशंका के आधार पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
