रसूलाबाद के प
हाड़ीपुर गांव स्थित बाजार से सब्जी लेकर लौटते समय मंगलवार की रात युवक बाइक समेत नाले में गिर गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
कस्तूरी निवादा निवासी मुकेश कुमार (36) मंगलवार शाम को सब्जी लेने बाइक से पहाड़ीपुर साप्ताहिक बाजार गया था। वहां सब्जी व अन्य सामान खरीदने के बाद वह रात में लौट रहा था। पहाड़ीपुर-रतनपुर मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से वह छुइया नाले में बाइक समेत जा गिरा।
वहां से निकले राहगीरों ने बाइक समेत युवक के नाले में गिरने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। भाई दिनेश कुमार उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर बृजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पर मां रामदर्शनी, पत्नी सुषमा, पुत्र गोलू, पुत्रियां शिवानी व मोहिनी, भाई दिनेश कुमार व रामकिशोर बिलखने लगे। असालतगंज चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार ने बताया कि युवक मजदूरी करता था। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
