शहर के विभिन्न अस्पतालों में वैक्सीनेशन

शहर के विभिन्न अस्पतालों में वैक्सीनेशन किया गया।जिसमें 45 वर्ष की आयु व 45 वर्ष की आयु से ज्यादा वालो को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गयी l 18 से 44 वर्ष की आयु वालो को प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गयी ।ग्रीन पार्क में चल रहे मेगा वैक्सीनेशन कैम्प आज 1800 वैक्सीन की डोज का लक्ष्य रखा गया था l इसमे 1200 डोज 18 से 45 वर्ष के लिए 45 से ऊपर के लिए 600 डोज वैक्सीन थी इसमे 300 डोज रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए और 300 डोज बिना रजिस्ट्रेशन कराए हुए लोगो के लिए सुरक्षित की गई थी l इस दौरान जिनको वैक्सीन नही लग पाई उन लोगो ने हंगामा किया इस पर वहा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समझा बुझा कर शांत किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *