अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सभी तहसीलों में प्रभावी कार्रवाई

जिलाधिकारी अपडेट 01 अप्रैल 2022 कानपुर नगर।

◆ जनपद कानपुर नगर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सभी तहसीलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
◆ किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले माफियाओं को छोड़ा ना जाए उनके खिलाफ कठोरतम से कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
◆ तहसील घाटमपुर स्थित 8 जगहों पर खलिहान, तालाब,बंजर,टिन शेड,पक्के मकान,नाली, चकमार्ग आदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कब्जे को खाली कराया गया है।
◆ 8 गांवों के 10 लोगों के खिलाफ धारा 67 के अंतर्गत 3,08,588 जुर्माने की कार्यवाही की गई।
◆ 4.41 हेक्टेयर भूमि को को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया ।

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के निर्देश पर सभी तहसीलों में अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए लगातार कार्यवाही करते हुए कब्जे खाली कराए जा रहे हैं। जिसके क्रम में घाटमपुर उप जिलाधिकारी श्री आयुष चौधरी की टीम द्वारा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अलग अलग ग्रामों में कुल 4.41 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *