कानपुर
धूमधाम से मनाया गया नवाबगंज में चौपाही मेला
लगभग 150 वर्षों से मनाया जा रहा है चौपाही मेला
नवाबगंज में कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी चौपाही मेला धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से नही मनाया जा रहा था चौपाही मेला। मेले में बच्चों के झूले सहित खिलौनों की दुकानें भी लगी। मेला आयोजक व नवाबगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि यह मेला लगभग 150 वर्ष पुराना है। इस मेले में लिल्ली घोड़ी का नृत्य मुख्य रहता है जो अब कही देखने को नही मिलता। इसके साथ ही दण्डल मंडल भी लोगो को खूब आकर्षित करता है। रात को 12 बजे भगवान की सवारी निकाली जाती है। यह मेला हिन्दू नव वर्ष के रूप में नवरात्रि के एक दिन पहले मनाया जाता है। मेले में क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ही गणमान्य नेताओं ने भी शिरकत की।
