मामला कानपुर चकेरी थानांतर्गत काशीराम कालोनी का है जहां दो युवको ने एक महिला राधिका व उसके पति को पहले तो मारा पीटा और जब पीड़ित राधिका के मामा ने बीच बचाओ किया तो युवकों ने राधिका के मामा को भी पीटा व कपड़े तक फाड़ दिए हद तो तब हो गई जब पीड़ित राधिका अपने मामा को लेकर सनिगवा चौकी प्रार्थना पत्र देने पहुंची तो वहां राधिका के पति व मामा बालमुकुंद को भी बैठा लिया गया आखिर एक महिला के साथ सरेराह मारपीट होती है उसे और उसके पति और मामा को पीटा जाता और पुलिस उन्हें ही दोषी बना देती है महिला सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस कब अपनी जिम्मेदारी समझेगी? पीड़ित महिला के अनुसार उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर भी काल किया पर वहा से भी उसे निराशा हाथ लगी साथ ही पीड़ित को चौकी से देर रात भगा दिया गया उसकी एक न सुनी गई।
2022-04-04
