कानपुर देहात में वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मासूम समेत दो घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर पिपरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला की बेटी सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला जालौन में कालपी के कागजीपुरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पत्नी प्रियंका (30) व बेटी पलक को घर से रविवार को लेकर साढू़ अनिल बाइक से कानपुर देहात के गजनेर जा रहे थे।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे पर पिपरी गांव के पास अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में पत्नी प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी और अनिल घायल हो गए।

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे परिजन बिलख पड़े। वहीं हाईवे पर दुर्घटना होने के कारण जाम जैसी स्थिति हो गई। सूचना पर अमरौधा चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आवागमन सामान्य करा दिया।

बाइक सवार अनिल ने हेलमेट लगा रखा था, इससे उनकी जान बच गई। वहीं, हेलमेट के कई टुकड़े हो गए। पति की तहरीर पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *