कानपुर
कानपुर के नवीन मार्केट में अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता अपने साथ बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा,,,अतिक्रमण अभियान में स्थानीय कोतवाली थाने की पुलिस साथ मे मौजूद रही,,,,
अतिक्रमण दस्ते ने नवीन मार्केट में दुकानों के बाहर किये गए अतिक्रमण को ध्वस्त करते सामानों को जब्त कर लिया,,,,भारी पुलिस बल को देखते हुए दुकानदारों में दहशत का माहौल भी नजर आया,,,
कोतवाली थाने के एसीपी सुरेंद्र यादव ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा आपत्ति व्यक्त करने के बाद अतिक्रमण को साफ कराया गया है,,,,उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज व नगर निगम की जिम्मेदारी होगी कि दुबारा अतिक्रमण न हो,,,,
