आज कानपुर प्रेसक्लब में एक वार्ता की

कानपुर 5 अप्रैल । थाना चकेरी , श्यामनगर निवासिनी ओमप्रकाश की पत्नी श्रीमती मालती देवी ने आज कानपुर प्रेसक्लब में एक वार्ता की। वार्ता में बताया कि उसने 2/3/2020 को श्रीमती गीता सरोज पत्नी हीरा लाल महेंद्र सिंह पुत्र बन्द्री सिंह, वेदप्रकाश पुत्र स्व0 काली दीन, कल्लू पुत्र राकेश कुमार, व सन्तोष पुत्र सूदी सिंह आदि के विरुद्ध धारा- 420, 467, 468, 471 व 120 बी, आईपीसी में दिनाँक 2 मार्च, 2020 को दर्ज कराई थी। पुलिस ने आजतक उनपर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
कोई कार्रवाई न होने के कारण ये सभी आरोपी मुझे और मेरे परिवार को तरह- तरह से परेशान करते हैं व गालीगलौज करते हैं। धमकी देकर कहते हैं यहाँ से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे व लाश का पता भी नहीं चलेगा।
इन बातों की भी सूचना चकेरी थाने में की जा चुकी है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं सुन रही है जिससे आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं। वे लो कभी भी कहीं भी कोई न कोई अप्रिय घटना का अंजाम दे सकते हैं क्योंकि इनकी पहुंच काफ़ी ऊपर तक है। अगर मेरे साथ अथवा मेरे परिवार के किसी भी सदस्य के साथ कुछ भी बुरा होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रसाशन की ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *