अलीगढ़ से कानपुर तक बन रहे एनएच 91 राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए

कानपुर नगर।
◆ अलीगढ़ से कानपुर तक बन रहे एनएच 91 राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कराया जाए।
◆ तहसील मुख्यालयों में मुआवजे से संबंधित लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारण कराया जाए।
◆ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में आ रही सार्वजनिक बाधाएं जैसे अस्पताल, स्कूल, थाना, फसल शोध केंद्र, मंदिर, मस्जिद आदि के निर्माण को हटाया जाए ।

◆ राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान लोगों को सुगम यातायात मिले इसके लिए मंधना से बिठूर वैकल्पिक डायवर्जन किया जाए ताकि लोगों को सुगम यातायात मिले।

उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ से कानपुर तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 91 के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करते हुए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। जनपद कानपुर नगर की सीमा बिल्हौर से आईआईटी कानपुर तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय राज्यमार्ग में निर्माण के दौरान यातायात सुगम करने के लिए मंधना से बिठूर के वैकल्पिक मार्ग चालू किया जाए ताकि लोगो को सुगम यातायात मिल सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति श्री सत्येंद्र कुमार, पी0डी0 एनएचआई श्री प्रशान्त दुबे,पी0एन0सी0 के परिजेक्ट मैनेजर परीक्षित शर्मा, हाईवे इंजीनियर एन0एच0आई0 श्री अमन मित्तल, पी 0एन0सी0 से श्री मनोज शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *