पुराने कानपुर में ध्वज स्थापना कर शुरू हुई रामनवमी की तैयारी

कानपुर l हिन्दू धर्म मे नवरात्रि के बाद रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा,,,जिसके लिए कानपुर में अभी से तैयारियां शुरू हो गयी है l रामनवमी के दिन शहर के कई क्षेत्रों से शोभा यात्रा निकाली जाएगी l रामनवमी से पहले बजरंग दल के लोगो ने मुख्य ध्वज को स्थापित किया l
बजरंग दल के संयोजक कृष्णा तिवारी ने बताया कि पुराने कानपुर में लगभग 30 ध्वजों की स्थापना होगी और हर घर मे भगवा ध्वज लहराएगा l उनका कहना था कि रामनवमी के दिन पूरा क्षेत्र भगवा ध्वजों से राममय हो जाएगा। जिसके लिए रामनवमी के पहले ध्वज स्थापना की जा रही है। ध्वज स्थापना मंदिर के महंतो द्वारा की गई। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में समस्त क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *