कानपुर में किदवई नगर की युवती से दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी के आरोप में पुलिस ने निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की मां ने सोमवार को इस संबंध में आशा ज्योति केंद्र के वन स्टॉप सेंटर में राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से शिकायत की थी।उनके निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि 2020 फरवरी में निर्वाणी अखाड़ा के प्रखर जी महाराज विशेष धार्मिक कार्यक्रम के लिए कानपुर प्रवास पर थे। इस कार्यक्रम के आमंत्रण पर वह अपने पति व बेंगलुरु से पढ़ कर आई बेटी के साथ पहुंची थीं। आरोप है कि महाराज ने उनकी बेटी को बदनीयती से अपने पास बुलाया और एकांत कमरे में दीक्षा देने के बहाने उससे छेड़छाड़ व दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 376,354 और 506 में प्रखर जी महाराज पर मामला दर्ज कर लिया है।
2022-04-06
