दो पालियों में शहरों में सफाई की जाए

कानपुर: शासन का आदेश है कि अब दो पालियों में शहरों में सफाई की जाए। नगर निगम की कार्ययोजना के अनुसार दोपहर 1 बजे से रात के 9 बजे तक जोन और सेक्टरवार सफाई की निगरानी अफसरों द्वारा की जाएगी। दोपहर बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक शहर के हाईडेंसिटी जोन में सफाई अभियान चलेगा। वही सुबह से ही नगर आयुक्त सहित नगर निगम के तमाम अफसर निकले और कई क्षेत्रों की चेकिंग की।

दो पालियों में सफाई की कार्ययोजना नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन ने बनानी शुरू कर दी है। शासन की तरफ से तीन व्हाट्सएप नंबर (8189077794, 8189077796, 8189077811) जारी किया है। इस पर रोजाना सुबह 5 बजे से 8 बजे तक सफाई की दो फोटो अफसरों को भेजनी होगी। वहीं शासन स्तर पर इसके लिए डेडिकेटेड कमांड कंट्रोल भी स्थापित किया गया है जिसका टोल फ्री नंबर 18001800101 है।

सभी अधिकारी सुबह में 5 से 6 बजे के बीच शहर में निगरानी पर निकले और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जूम के जरिए सफाई व्यवस्था शासन स्तर पर भी दिखाई गई। सफाई कर्मचारियों और यूनियनों के विरोध के बाद भी अधिकांश कर्मचारी समय से घरों से निकले। जो सफाई कर्मी गायब मिले उनकी लिस्ट तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *